Vastu Shastra : घर का दरवाजा आती लक्ष्मी को कर सकता हैं रूष्ट, जानिए उपाय

 

आखिर पैसा किसको प्यारा नहीं होता। कई बार तो उन्नति का मतलब ही पैसा होता है। जितना अथाह धन होता है लोग आपको उतना ही उन्नत मानते हैं। आज के समय में पैसा के बिना कोई जीवन व्यापन नहीं कर सकता है। पैसा इंसान की आज की सबसे बड़ी जरूरत है। बिना पैसे के वो कुछ नहीं कर सकता और पैसा होने के बाद इंसान क्या नहीं कर सकता। पर अगर पैसों की तंगी के शिकार हैं तो शास्त्रों में इसके कई उपाय दिए गए हैं। वैसे तो शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि व्यक्ति की आर्थिक अवस्था उसके अपने कर्म होते हैं। पर कई ऐसे उपायों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता जिनके करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

आर्थिक स्तिथि बदलने के लिए क्या करें-

– घर की चौखट के ऊपर गणपति के 2 ऐसे चित्र या टाइल्‍स लगाएं जिसमे से एक घर के अंदर और एक घर के बाहर हो। साथ ही उनकी पीठ आपस में जुड़ी हुई हों। ऐसा करने से घर में कभी गरीबी नहीं आती और हमेशा बरकत बनी रहती है।

– सूर्य देव को सबसे ऊर्जावान देवों में गिना जाता है, इनको ऊर्जा देनेवाला भी माना जाता हैं। साथ ही वह सफलता, सेहत, समृद्धि भी प्रदान करते हैं। घर के मुख्‍य द्वार पर सूर्य देव की तांबे से बनी प्रतिमा को लगाएं। इससे घर में हमेशा सकारात्‍मकता बनी रहती है। और वास्‍तु दोष भी दूर होते हैं।

– शनि देव की कृपा व्‍यक्ति को रंक से राज गद्दी पर पहुंचा देती है। शमी के पौधे को शनि देव का प्रतिनिधित्‍व करने वाला कहा जाता है। इसलिए घर के मुख्‍य द्वार के दोनों ओर शमी के पौधे रखें। आपके जीवन का बुरा वक्‍त हमेशा के लिए टल जाएगा और आप तेजी से तरक्‍की करेंगे। रोज शमी के पौधे को पानी अर्पित करें और उसकी निरंतर पूजा भी करें।

– मुख्‍य द्वार पर रोज शाम को गाय के घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्‍मी का घर में आगमन होता है। मां लक्ष्‍मी की घर को धन-धान्‍य से भर देती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *