[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : राशन कार्ड यूनिट को आधार से लिंक कराने में अन्य जनपदों के अलावा कुशीनगर जनपद सबसे पहले बाजी मारने की जगह नाकाम साबित हो रही है। यूनिट को आधार से लिंक कराने में कुशीनगर में अब 78.22 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक हुआ है। वहीं प्रदेश स्तर की बात करें तो कुशीनगर 25 वें, स्थान पर है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच माह से सभी राशन कार्डों में दर्ज यूनिट को आधार से लिंक कराया जा रहा है। इसमें जागरूक कार्डधारकों ने अपने यूनिट को आधार से लिंक करा लिया है। लेकिन अब भी करीब 18 प्रतिशत यूनिट आधार से लिंक नहीं हुआ है। या तो उनका आधार नहीं बना है या वे फर्जी तरीके से यूनिट में शामिल हो गए हैं। आधार लिंक कराने का अंतिम मौका 30 जून है। इसके बाद बिना आधार वाले यूनिट को निरस्त कर दिया जाएगा।
Leave a Reply