शर्मनाक : देखिये वीडियो में यूपी में बेखौफ मनचलों ने मासूम छात्रा से खुलेआम अश्लील अभद्रता की

[object Promise]

मेरठ। उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के सरकारी दावे सरासर फेल हो रहे हैं। मेरठ में बेखौफ मनचलों के दिल में पुलिस का डर जरा भी नहीं हैं। करीब पांच दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की खूबियां गिनवाईं थी और दावा किया था की जब से सत्ता उनके हाथ में है प्रदेश से अपराध खत्म हो गया है। बेटियां सुरक्षित हैं और अब वो बिना डर भय से जी सकती है। लेकिन अब जो एक वीडियो सामने आया है। उसने योगी सरकार के तमाम दावों की धज्जियाँ उड़ा दी है। वीडियो बताता है कि कैसे प्रदेश में मनचले बेखौफ हैं।

इस वीडियो में एक स्कूली छात्र के साथ कुछ मनचलों जोर जबरदस्ती करते हुए दिखाई दे रहें। वो इस कदर बेखौफ हैं कि उन्होंने इस वारदात को स्कूल में घुसकर अंजाम दिया है। वीडियो मेरठ का है जहां कुछ मनचलों की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि स्कूल में परीक्षा देने जा रही बच्ची से उन्होंने खुलेआम गुंडागर्दी की। बेखौफ मनचलों ने स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ और बदसलूकी करते हुए उसे डराया.धमकाया। युवकों ने अगवा करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं इन गुंडों की इतनी हिम्मत थी कि उन्होंने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल भी कर दिया।

जो वीडियो सामने आया है वो मेरठ में किठौर के एक गर्ल्स कॉलेज का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक नाबालिग लड़की खुद को बचाने के लिए हाथ पैर जोड़ रही है। किसी तरह वो उनके चंगुल से छूट जाती है तो गुंडे उसे पीछे से धमकाते हैं।

छात्रा के निकल जाने के बाद वीडियो में जो सुनाई देता हैए उससे इन बदमाशों के खतरनाक और वीभत्स इरादों का पता चलता है। जिससे साफ जाहिर है कि मनचलों को किसी छात्रा के मान.सम्मान से कोई लेनादेना नहीं है।

इस वीडियो में पूरे समय मासूम लड़की गिड़गिड़ाती रही रोती रही। मदद के लिए चीखती हैए लेकिन स्कूल ड्रेस पहने बेहद मासूम सी दिख रही इस बच्ची का इन वहशी युवकों पर कोई असर नहीं होता है। छात्रा भाग न जाएए इसलिये दो.दो वहशी युवक उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ते हैं और एक बदमाश उसके पैर के पंजे को बेदर्दी से अपने एक पैर से दबा कर रखता है।

उनमें से एक अपने साथी को इस पूरी वारदात की वीडियो बनाने का निर्देश देता है। बच्ची परीक्षा देने जा रही थीए इसलिए उसके हाथ में स्टेशनरी का छोटा सा भी बाक्स है। जो दरिंदों से छूटते ही शायद डर या गुस्से से रास्ते में फेंक दिया ।

अब इस दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई है। एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गईए लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है।

मामला बेहद गंभीर है। वीडियो के आधार पर इन वहशी युवकों की पहचान कराई जाएगी। अगर कोई अधिकारी टिप्पणी करता है या मामले में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ जांच बैठेगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। .प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *