International: पाकिस्तान की हालत बेबदतर होती जा रही है। एक ओर जहां पाक की कानून व्यवस्था खस्ता पड़ी है। महिलाओं के साथ आय दिन अत्यचार की घटनाएं सामने आ रही है। वही यह बड़े आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। तंगी से पाक की हालत खस्ता है। कर्ज दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
वह अब इस बीच पाक के लिये मुद्रा कोष (आईएमएफ़) की तरफ़ से राहत भरी खबर सामने आई है। आईएमएफ़ पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर का कर्ज़ देने के लिए तैयार हो गया है। इस पैसे से पाक अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिये कुछ सुचारु कदम उठा सकता है।
आईएमएफ़ द्वारा कर्ज दिए जाने की मंजूरी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि यह पाक के लिए राहत की बात है। हमने आर्थिक संकट से उभरने के लिए पहला कदम उठाया है। यह हम सब के लिए राहत भरी खबर है।
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ़्ता इस्माइल ने आईएमफ़ से राहत दिलाने में मदद करने के लिए चीन, सऊदी अरब, क़तर और यूएई का शुक्रिया अदा किया है। जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान अभी भी बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। पाकिस्तान के लोगों के पास खाने की किल्लत है और लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पाक की आधी से अधिक आबादी इस संकट में फसी हुई है।
Leave a Reply