उच्चाधिकारियों के आदेश पर ब्लाक कर्मचारियों ने गावों में लगाया कैंम्प

[object Promise]
रिपोर्ट:-तकी मेंहदी

बल्दीराय/सुल्तानपुर l बल्दीराय तहसील क्षेत्र के चार गावों में ओडीएफ हुए गावों मे स्वच्छता मिशन के अंतर्गत डिवीज़नल कंसेलटेंट संयुक्त राष्ट्र स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत यूनीसेफ के मंडलीय अधिकारियों ने कैंम्प लगाया। 
खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के साथ ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार ग्राम सभा हेमनापुर मे सुबह 6 बजे से 7 तक चकमूसी मे सुबह 8 से सुबह 9 तक वलीपुर मे सुबह 10. बजे से 11बजे चक वही कस्बा माफियाात मे सुबह 1 से शाम 3 बजे तक ओडीएफ गांव का निरीक्षण कर हकीकत परखी और मातहतों को उचित दिशा निर्देश दिए।
शौचालयों का निर्माण कराया गया है लगभग शौचालयों का निर्माण होना बाकी रह गया है बाकी बचे शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाये खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी ने अपने मातहतों के साथ साथ ग्राम प्रधानों  एंव कोटेदारों को भी कड़ा निर्देश देते कहा कि स्वच्छता मिशन में कोई भी लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी  कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प लेना है सत प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में दो टैंक वाला शौचालय बनायें जिससे जल प्रदूषण एंव वायु प्रदूषण को रोका जा सके।
बाहर शौच करना स्वास्थ्य लिए नुकसान दायक है उन्होने चौपाल के माध्यम से गांवों के प्रधान प्रतिनिधि, कोटेदार  प्राथमिक विध्यालयों में अध्यापकों एंव विद्यार्थियों को स्वच्छता मिशन की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी दयावंश सिंह,मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *