निरहुआ और आम्रपाली ने किया ‘शादी’ के बाद रोमांस, वायरल हुआ वीडियो

[object Promise]

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने नये गाने से एक बार फिर धमाल मचा दिया है। निरहुआ के इस नये गाने का नाम है – ‘फुटानी के फाटक’। मादक म्यूजिक के साथ निरहुआ जब अपनी तान छेड़ते हैं तो प्रियंका सिंह की सुरीली आवाज इस गाने को और भी दिलकश बना देती है।

गाने के वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे ने शानदार डांस किया है। शादी के जोड़े में थिरकते निरहुआ और आम्रपाली दूबे की जोड़ी जबरदस्त है। दर्शकों को दोनों की ये केमिस्ट्री कितनी अच्छी लग रही है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि रिलीज होते ही गाना वायरल हो गया है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें इस गाने के बोल संदीप साजन ने लिखे हैं और गाने का संगीत मधुकर आनन्द ने दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *