निर्वाचन से संबंधित सुझाव/आपत्तियों हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 28 नवंबर 2020, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2020 का मतदान दिनांक 01 दिसंबर, 2020 को प्रातः 8:00 से सांय 5:00 बजे के मध्य संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन- 2020 के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के सुझाव व शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसमें निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार के सुझाव/आपत्तियों को कंट्रोल रूम नंबर 05368-244108, 05368- 244155 दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम 30 नवंबर, 2020 को प्रातः 6:00 बजे से 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *