कोरोना को गंभीरता से ले मास्क न पहनने पर होगी सख्त कार्यवाही

[object Promise]

नगर प्रशासन सड़कों पर उतर कर कोरोना के निर्देशों और आदेशों का पालन करने की लगातार कर रहा जनता से अपील

अनूप दुबे की रिपोर्ट

छतरपुर-लवकुशनगर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ एक बार फिर सख्त हो गया है। कोरोना वायरस प्रकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिए योजनाबद्ध एवं नियमित रूप से कार्य करने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन यह देखा जा रहा है कि लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है ऐसे लोगों जिनके द्वारा कोविड के लिए जारी शासन-प्रशासन के नियमों और आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *