स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से सादगी व आकर्षक ढंग से मनाया गया।

[object Promise]

अब समस्त कार्यालयों में मनाया जायेगा ‘‘आफिस-डे‘‘-जिलाधिकारी।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपु।।देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 73वाॅ स्वाधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से सादगी व आकर्षक ढंग से मनाया गया।
इस अवसर पर जनपद में प्रभात फेरियां निकाली गयी, अमर शहीदों व महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया, सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर रष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन भी किया गया। सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियों का आयोजन कर स्वाधीनता सेनानियों को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता, पंथ-निरपेक्षता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फलवितरण, वीर नारियों का सम्मान, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *