पडरौना,कुशीनगर : नियमों का पालन न करने वाली स्कूल बसें पर यातायात पुलिस व एआरटीओ के अफसरों ने बुधवार को कार्रवाई की । इसके बाद नियमों का पालन न करने वाली पांच स्कूल बसों को चालान किया। बुधवार को एआरटीओ यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिला मुख्यालय मार्ग पर वाहनों की जांच की गई, जिसमें एक स्कूल वाहन सहित कुल 81 वाहनों का चालान किया गया। जिसमें पांच सरकारी रोडवेज वाहन चालान किए गए , इसमें से एक स्कूल वाहन शामिल रही। इस दौरान टीएसआई परमहंस यादव के आलावा मय हमराही मौजूद रहे ।
वाहनों में ये कमियां मिलीं
वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र,सीट बेल्ट, टैक्स,परमिट,फिटनेस,रिफ्लेक्टर आदि नहीं मिले। इस कारण स्कूली वाहन का चालान किया गया। स्कूलों को भी नोटिस भेजकर सभी नियमों को पूरा करने को कहा गया है।
Leave a Reply