उन्नाव/हसनगंज- सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लखनऊ उन्नाव बॉर्डर पर अक्सर आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए सोहरामऊ पुलिस द्वारा बनी की सई नदी के पहले हिनौरा मोड़ पर बूथ बना कर आपराधिक गतिविधियों की निगहबानी बहुत मुस्तैदी से शुरू की लेकिन लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मी में आदर्श अचार सहिंता का उल्लंघन न हो इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस प्रसासन को शख्ती से निपटने की भरपूर छूट दी गई है ।लेकिन सोहरामऊ बंथरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर बने अतिसंवेदनशील पुलिस बूथ पर अक्सर रात को तैनात सिपाही नदारद रहते हैं जिससे बॉर्डर पर अराजकतत्वों व अपराधियों को अपने मंसूबों में सफल होने की पूरी छूट मिल जाती है।
इसी लापरवाही के चलते पुलिस बूथ पर लगा सोलर पैनल व बैटरी भी चोरी हो गई थी । इसके पहले कई बड़ी घटनाएं पुलिस बूथ के सामने हो चुकी हैं ।उसके बावजूद भी पुलिस अक्सर चौकी छोड़कर घूमने निकल जाती है । चौकी पर रात में अक्सर पुलिस नहीं रहती हैं जिससे किसी बड़ी घटना के होने की आशंका बनी रहती है ।उसके बावजूद स्थानीय पुलिस इतनी लापरवाह क्यों। जबकि पूर्व में लूट की घटना सहित गोली कांड भी हो चुका है जिसमे एक महिला के हाँथ में गोली लगी थी लेकिन उक्त घटनाओं से सीख न लेते हुए नई व बड़ी घटना की दावत खुलेआम सोहरामऊ पुलिस दे रही है।
Leave a Reply