4.62 फीसदी बढ़कर हुई खुदरा महंगाई दर, पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा

4.62 फीसदी बढ़कर हुई खुदरा महंगाई दर, पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली। खाद्य पदार्थो के दाम में भारी इजाफा होने के कारण देश में अक्टूबर के दौरान खुदरा महंगाई दर पिछले महीने से बढ़कर 4.62 फीसदी हो गई। देश की खुदरा महंगाई दर इस साल सितंबर में 3.99 फीसदी दर्ज की गई थी। ये आधिकारिक आंकड़े बुधवार को जारी किए गए।

महंगाई दर पिछले 15 महीनों में सबसे ज्यादा है। सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुख्य रूप से खाने-पीने के सामानों की कीमतें बढ़ने की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 3.99 प्रतिशत थी।

बात अगर पिछले साल के अक्टूबर महीने की करें तो उस वक्त खुदरा महंगाई दर 3.38 प्रतिशत थी। अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़कर 7.89 प्रतिशत थी जबकि पिछले महीने में यह आंकड़ा 5.11 प्रतिशत था।

पिछले कुछ महीनों से खाद्य महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है। इस साल मई में खाद्य महंगाई दर 1.83 प्रतिशत थी जो अक्टूबर में बढ़कर 7.89 प्रतिशत हो गई है। 2012 तक महंगाई दर औसतन 5.98 प्रतिशत रही थी। लेकिन नवंबर 2013 में यह 12.17 प्रतिशत के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *