योजना के लाभ हेतु आवेदन आमन्त्रित।
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कन्या सुमंगला योजना के रूप में एक नई पहल की गई है। इस योजना के अन्तर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास के नये अवसर प्रदान किये जायेगे।
इस संबन्ध में जिलाधिकरी सी0 इन्दुमती ने बताया कि महिला सशक्तिकरण वर्तमान सरकार की प्रतिबद्वता हैं। महिला सशक्तिकरण के आवश्यक आधारभूत स्तम्भों स्वास्थ्य एवं शिक्षा को मजबूती प्रदान कर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए ही प्रदेश सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना के रूप में एक नई पहल की गई है, जिसके क्रियान्वयन से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की अवधारणा सुदृढ़ होगी तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को भी बल मिलेगा। उन्होने बताया कि प्रदेश के मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा लखनऊ में 25 अक्टूबर को योजना का शुभारम्भ किया जायेगा, जिसका प्रदेश के सभी जनपद व ब्लाक मुख्यालयों में सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।
Leave a Reply