[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना नगर से जटहा रोड जाने वाले मार्ग अंबे चौक से बेलवा चुंगी अम्बे सड़क के निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर निर्माण के समाजसेवी मु.सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में युवाओं ने उपजिलाधिकारी पडरौना को ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि अगर यह सड़क का एक सप्ताह के भीतर निर्माण नहीं हुआ तो हम आंदोलन करने व सड़क जाम करने पर बाध्य होंगे |
गौरतलब हो कि दो माह पहले इसी अंबे चौक व बेलवा चुंगी मार्ग सड़क को निर्माण कार्य को कराए जाने को लेकर पुर्व में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा नौ दिनों तक धरना दिया था, धरने को बैठे लोगों की मामले को संज्ञान में लेकर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन पे धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया था, जबकि आज 2 माह से अधिक होने के बावजूद भी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया |
जिसको लेकर पुन : दूसरी बार युवा समाजसेवीओं ने एसडीएम सदर पडरौना को ज्ञापन सौंप सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है | सौंपे गए ज्ञापन में गोलू शुक्ला,अखलाक खान,राकेश गोंड,मु आजम पूर्व महामंत्री,मु आलम महामंत्री छात्र संघ,मेराज अंसारी,अजहर अंसारी,मिंटू लारी,अखिलेश कुशवाहा,एजाज अहमद,मेराज खान,सुमित गुप्ता,नीरज कुमार, अवध किशोर गुप्ता,शैलेश ब्याहुत,सैफ लारी,शाहिद अली, उस्मान अंसारी आदि शामिल रहे |
Leave a Reply