[object Promise]
रिपोर्टर अजित सोनी
समाजवादी पार्टी की दबंग पूर्व विधायक विजमा यादव ने मंगलवार को प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत में आज ही पूर्व विधायक की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होनी थी। विजमा यादव पर प्रयागराज के झूंसी थाने में मारपीट, तोड़-फोड़ और डकैती का मुकदमा चल रहा है।
जिले के झूंसी इलाक़े में कुछ साल पहले हुई आगज़नी और लूट के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।बता दें की विजमा यादव समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक हैं। विजमा यादव की गिनती सपा के दबंग नेताओं के रूप में होती है। विजमा यादव पर जनपद के अलग -अलग थानों में लगभग आधा दर्ज़न मामले दर्ज है। विजमा यादव के भाई राम लोचन यादव को पुलिस ने इनामी भूमाफिया के रूप में किया है। विजमा यादव के भाई के भाई राम लोचन पर भी जनपद के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज है। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद राम लोचन और विजमा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया। पिछले दिनों प्रयागराज पुलिस ने विजमा के भाई राम लोचन की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया। अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है भूमाफिया राम लोचन यादव। फ़िलहाल विजमा यादव के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद ज़िले में सियासी हलचल तेज हुई है।
विधायक
पति की सरे
राह
हुई
थी एके 47 से हत्या
पति की सरे
राह
हुई
थी एके 47 से हत्या
हालांकि विजमा को सरेंडर के कुछ देर बाद अंतरिम जमानत मिल गई। और आगामी सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख लगा दी है। बता दें कि इस मामले में विजमा यादव ने हाईकोर्ट में राहत देने के लिए अर्जी दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दिया था। समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक विजमा यादव कोर्ट में हाजिर होने की अवधि बढ़ाने से इंकार करने के साथ उनकी याचिका भी खारिज कर दी गई थी। यह आदेश जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिया था। विजमा यादव पर डकैती और लूटपाट के आरोप में कोर्ट में केस चल रहा है। कोर्ट ने उन्हें समर्पण करने का समय देते हुए राहत दी थी। इससे पहले कोर्ट ने 23 फरवरी 2018 को झूंसी के दरोगा पद्माकर राय सहित अन्य 11 आरोपियों को 4 हफ्ते में समपर्ण करने का निर्देश दिया था।
विजमा यादव यादव पर आरोप था कि 29 जून 2005 को विजमा यादव अपने समर्थकों के साथ शशी देवी के मकान में आग लगा दी थी।और उनका सारा सामान लूट लिया था। इसके बाद 30 जून को दूसरे मकान में भी लूटपाट की घटना की गई थी। शशि देवी ने विजमा और 11 अन्य लोगों पर 140 बोरा अनाज जला देने और 6 दिन तक थाने पर जबरन बैठाए रखने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। बता दें विजमा यादव पंडित जवाहर यादव की पत्नी है। पंडित जवाहर यादव की सरे राह गोलियों से भुन कर हत्या कर दी गई थी।
Leave a Reply