कपिल शर्मा के शो की सेल्फी मौसी चार महीनों से लापता है !

[object Promise]

छोटे पर्दे पर कॉमेडी शोज देखने वाले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर के नाम से जरूर वाकिफ होंगे. सेल्फी मौसी के नाम से फेमस कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर पिछले चार महीने यानी दिसंबर 2017 से लापता हैं. सिद्धार्थ सागर को हम द कपिल शर्मा शो, छोटे मियां बड़े मियां, चिंचपोकली टू चाइना, लाफ्टर के फटके जैसे शोज में देख चुके हैं. सिद्धार्थ सागर की एक दोस्‍त ने अपनी फेसबुक पोस्‍ट में उनके लापता होने की खबर दी है.

[object Promise]
Chota-Parda-This-famous-comedian-has-been-missing-for-four-months

उन्‍होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है क‍ि सिद्धार्थ सागर जो सेल्‍फी मौसी और नसीर जैसे किरदारों से अपनी पहचान बना चुके हैं, का काफी समय से कोई अता-पता नहीं है. उनको आख‍िरी बार 18 नवंबर 2017 को देखा गया था. कोई नहीं जानता कि वह कहां हैं.

वह मेरे अच्‍छे दोस्‍त हैं और उनको ढूंढने के लिए इस पोस्‍ट को ज्‍यादा से ज्‍यादा शेयर किया जाए. एक स्थानीय समाचार पत्र ने इस मामले में लिखा है कि सिद्धार्थ के कई दोस्तों कहना है कि वे उससे लगातार संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक कोई भी उससे संपर्क नहीं साध सका है और उसके फोन पर भी बात नहीं हो सकी है.

एक करीबी दोस्त ने नाम न बताने की शर्त पर स्थानीय मीडिया को बताया कि सिद्धार्थ के गायब होने में उसकी मां का हाथ हो सकता है.सिद्धार्थ सागर  के दोस्त ने बताया कि एक्टर के उसकी मां के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और उसकी मां को केवल उसके पैसों में ही रुचि थी. रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि सिद्धार्थ के माता-पिता भी गायब चल रहे हैं. फिलहाल उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया है.

Read More : किचन के ‘लाल बम’ से रहें सावधान, ऐसे चेक करे Expiry Date , हो सकता है जानलेवा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *