कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

गाजियाबाद। कांग्रेस के प्रवक्ता और नेता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। निधन होने की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। त्यागी के निधन पर कांग्रेसी नेताओँ ने अपनी शोक संवेदन प्रकट की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके अपनी संवेदना जताई है। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी बुधवार की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक के कारण हुई है। राजीव त्यागी शाम पांच बजे एक टीवी चैनल पर डिबेट में बैठे थे, हालांकि उस वक्त उन्हें हल्की परेशानी महसूस हुई थी मगर वह स्वस्थ थे। इसी बीच शाम होते -होते यह बुरी खबर आ गई कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हो गया है।

तेज-तर्रार नेताओं में होती थी गिनती

त्यागी की गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता में होती थी। अक्‍सर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी होती रहती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। जानकारी के अनुसार, त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे, डिबेट के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा था। कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

संबित पात्रा ने कहा विश्वास ही नहीं हो रहा

सूचना पाकर पर भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

पिछले साल अक्टूबर में महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न फ्रंट पर काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने के लिए भी सौंपा गया था। माना जाता है कि वह कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के करीबी थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *