देश– जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया का शव उनके घर से बरामद हुआ है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत लोहिया की हत्या हुई है उनका गला किसी धारदार हथियार से रेत दिया गया है।
शव मिलने के बाद हड़कम मच गया है। लगातार पुलिस उनकी मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है। उनके घर के नौकर गायब है पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
अभी तक इस बात की पुष्टि नही हुई है कि जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या कैसे हुई है। पुलिस ने इस मामले में ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच गई है और हत्या की जांच की जा रही है। जल्द इस मामले का खुलासा हो जाएगा।
Leave a Reply