थाना अमेठी पुलिस द्वारा चौबीस घंटे के अन्दर पुलिस पर प्राण घातक हमला करने वाले को किया गिरफ्तार

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के क्रम में उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा मय हमराह का0 अभिषेक कुमार व म0का0 रंजना गुप्ता व पीआरवी 2774 की संयुक्त टीम द्वारा थाना अमेठी में पंजीकृत मु0अ0सं0 398/19 धारा 307/332/333/353/504/34/427 भादवि व 7 सीएल एक्ट में नामजद/फरार दुर्दान्त अभियुक्त (1)अमित कोरी पुत्र कन्हई लाल उम्र करीब 30 वर्ष व (2) अभियुक्ता पूनम पत्नी अमित कोरी उम्र करीब 28 वर्ष निवासीगण ग्राम खेरौना थाना अमेठी जनपद अमेठी को अथक प्रयास करते हुये मुखबिर खास की सटीक सूचना पर मिश्रौली से ठेगहाँ मार्ग पर आज दिनांक 02/10/19 को प्रातः 2.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त से पूँछताछ कर अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस हे0का0 जितेन्द्र मौर्या व का0 राज बाबू पर प्रहार में प्रयुक्त खूनालूद बाँका की बरामद करते हुये अभियुक्तगण को जेल भेजने की कार्यवाही की गयी । उपरोक्त दुर्दान्त एवं शातिर अभियुक्त अमित कोरी द्वारा अपनी पत्नी पूनम एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 01/10/19 को सायः 18.35 बजे प्राथमिक विद्यालय ग्राम खेरौना के पास कार्य सरकार मे मामूर हे0का0 जितेन्द्र मौर्या एंव का0 राज बाबू तथा का0 अतुल कुमार के ऊपर बाँको (धारदार हथियार) से जान से मारने की नियति से प्राण घातक हमला करते हुये गम्भीर रुप से घायल करते हुये फरार हो गये थे।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरणः
1. अमित कोरी पुत्र कन्हई लाल नि0 ग्राम खेरौना थाना व जिला अमेठी
2. पूनम पत्नी अमित कोरी नि0 ग्राम खेरौना थाना व जिला अमेठी
बरामदगी
एक अदद बांका खूनालूद (घटना में प्रयुक्त) ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
मु0अ0सं0 398/19 धारा 307/332/333/353/504/34/427 भादवि व 7 सीएल एक्ट से सम्बन्धित है जिन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः
1.उ0नि0 प्रदीप कुमार मिश्रा थाना अमेठी जनपद अमेठी
2.का0 अभिषेक कुमार थाना व जनपद अमेठी
3.म0का0 रंजना गुप्ता थाना अमेठी जनपद अमेठी
4.पीआरवी – 2774

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *