पीलीभीत शेरपुरकलां में सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन खुलता है होमियोपैथिक अस्पताल

[object Promise]

पीलीभीत शेरपुरकलां विभागीय उच्चाधिकारियों की अनदेखी के चलते गांव शेरपुर कलां मे राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल सप्ताह में सिर्फ एक ही दिन खुलता है। कभी पूरे सप्ताह भी नही खुलता है। गांव शेरपुर कलां के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के अन्य दिन अस्पताल बंद रहता है। इससे मरीजों को ज्यादा दिक्कत होती है।

 

रोजाना बहुत मरीज दवा लेने के लिए अस्पताल आते हैं और घंटों भटकने के बाद मायूस होकर लौट जाते हैं। इस बीच जागरूक लोगों ने विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराकर इस अस्पताल में मानक के अनुकुल खुलने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों से की l

 

इन गांवों के मरीजों को हो रही है दिक्कत-राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल न खुलने से शेरपुर कलां.खैरपुर.टंडोला.जटपुरा. पंजाबा.लहा.आदि गांव के लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह मे एक या दो दिन आते है डाक्टर दवा देने के नाम पर डिब्बी के एक रूपया अलग लिया जाता है। मनमानी से चलता शेरपुर  कलां का राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल गांव के लोग बताते है डाक्टर का प्राइवेट होम्योपैथिक क्लीनिक  पूरनपुर मे है बो अपना क्लीनिक पर ज्यादा रहते है। दवा भी किसी मर्ज की मांगते है तो अपने क्लीनिक से खरीदने के लिए कहते है। इसके लेकर गांव मे काफी रोष है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *