कुशीनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर पडरौना में निकाली कांग्रेस संदेश पदयात्रा

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के अवसर पर पडरौना समेत कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के इतिहास व आजाद भारत में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई।
राजदरबार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कांग्रेश संदेश पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नगर में रवाना की। इस दौरान कांग्रेसी नेता मंटू उर्फ मनीष जायसवाल ने कहा कि भारत के नेताओं ने आजादी से पहले और आजादी के बाद केवल देशहित में कार्य किया। देश में सामाजिक, औद्योगिक,वैचारिक,शैक्षिक, आर्थिक,सांस्कृतिक,कृषि और वैज्ञानिक क्षेत्र में जो भी क्रांति आई है,उसमें कांग्रेस का ही योगदान रहा है।

विविध धर्मों को एक सूत्र में बांधे रखने में इस पार्टी ने जो योगदान दिया है,उसे पूरी दुनिया मानती है। इसके बाद वरिष्ठ नेता मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस संदेश पदयात्रा भी निकाली गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष पडरौना रविन्द्र सिंह, धनंजय सिंह पहलवान, महेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन,जिला सचिव डॉ. सिकंदर अली, कृष्ण प्रताप सिंह,उमाशंकर सिंह,मुस्लिम अंसारी,कन्हैया सिंह,महेंद्र सिंह,खुर्शीद अंसारी,सुनील, बृजेश उपाध्याय,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *