6.1 तीव्रता के साथ फिर कांपी धरती, दिल्ली समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके

देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पाकिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। भूकंप का प्रभाव राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम तक फैल गया। भूकंप के कारण निवासियों में दहशत फैल गई।

दिल्ली और राजधानी के आसपास क्षेत्र में, जहां कई लोगों ने फर्नीचर हिलने की सूचना दी। कथित तौर पर डर के कारण कई लोग अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकल गए।

भारत सरकार की आधिकारिक एजेंसी, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा कहा गया है, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में स्थित था।

भूकंप की अनुभूति चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब और भारत के कई अन्य उत्तरी क्षेत्रों में महसूस की गई।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है. भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र में रहा है। उज्बेकिस्तान में भी भूकंप के झटके लगे हैं. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.20 बजे भूकंप आया है. भूकंप आने के बाद लोग डर गए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *