तेंदुलकर ने कहा , कोहली के टेस्ट में नहीं खेलने से टीम इंडिया के युवाओं का फायदा

[object Promise]

नई दिल्ली, एएपपी। भारतीय क्रिकेट टीम वनडे और टी20 सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड में खेला जाना है। 17 दिसंबर के खेले जाने वाले इस मुकाबले को खत्म करने के बाद कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौट जाएंगे। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि कोहली की वापसी से भारत पर असर नहीं पड़ेगा बल्कि यह युवाओं के लिए मौका बनाएगा।

[object Promise]
जब आप कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी खोते हैं तो बड़ा नुकसान है। लेकिन आपको यह समझना होगा कि यह किसी एक खिलाड़ी की बात नहीं है। यह हमारी पूरी टीम के बारे में है और जो भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त सबसे अच्छी बात है वो बेंच स्ट्रेंथ।

एएपपी को दिए इंटरव्यू में सचिन ने कहा, जब आप विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी खोते हैं ते इसमें कोई शक नहीं कि यह बहुत बड़ा नुकसान है। लेकिन आपको यह समझना होगा कि यह किसी एक खिलाड़ी की बात नहीं है। यह हमारी पूरी टीम के बारे में है और जो भारतीय क्रिकेट टीम की इस वक्त सबसे अच्छी बात है वो बेंच स्ट्रेंथ। तो विराट को अपने निजी कारणों के वापस लौटना होगा और कुछ युवाओं को उनकी जगह पर खेलने का मौका मिलने वाला है। यह किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए एक अच्छा मौका होने वाला है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट जाएंगे। भारतीय टीम ने पिछले दौरे पर इतिहास रचते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट रैंकिंग में भारत से आगे है। दोनों देशों के बीच खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच डे नाइट होने वाला है। पहली बार दोनों टीमें आपस में कोई डे नाइट टेस्ट खेलने वाली है।

हर एक दौर को अलग अलग रखना चाहिए, मैं किसी चीज की तुलना करना पसंद नहीं करता। मैं यहां कहना चाहूंगा कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण पूरा है। तो इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है किस तरह की सतह पर आप खेलने वाले हैं आपके पास सभी तरह के चीजों को पक्का करना होगा। आपको पास ऐसे तेज गेंदबाज हैं जो डेक को हार्ड हिट करते हैं। आपको पास कलाई से स्पिनर हैं और फिंगर के स्पिन गेंदबाजी भी टीम में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *