Vikas Dubey Arrested: पांच लाख का इनामी Vikas Dubey आखिरकार उज्जैन से Arrest , VIDEO

[object Promise]

उज्जैन। यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन गिरफ्तार हो गया है। वह उज्जैन के माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसके गिरफ्तारी हुई है। अभी आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी। अब उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई है।

यूपी एसटीएफ ने शहडोल से उसके साले और बेटे को गिरफ्तार किया है। उसके बाद से लगातार यूपी एसटीएफ की टीम एमपी में सक्रिय थी। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद ही महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह विकास दुबे है। पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।

हालांकि अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में पुष्टि नहीं की गई है । ना ही वरिष्ठ अधिकारी फोन रिसीव कर रहे हैं। बहरहाल विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे पुलिस की पकड़ में आ चुका है। जल्दी कोई अधिकारिक पुष्टि हो सकती है। विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर एक जानकारी यह भी सामने आई है कि दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे।‌

बाद में उज्जैन एसपी मनोज सिंह दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई है, नहीं सोशल मीडिया पर सामने आए विकास दुबे के पकड़े जाने की जानकारी की पुष्टि की गई है। वहीं, मीडिया से बात करते हुए यूपी के अधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *