रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
सुलतानपुर।।जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर दिव्य प्रकाश गिरि ने पोस्ट मास्टर प्रधान डाक घर, सुलतानपुर को निर्देशित किया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अवसर पर डाक द्वारा प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर एवं ETPBS प्रतिदिन अपरान्ह 03 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय सुलतानपुर में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिसके लिये किसी कर्मचारी को नामित करते हुए उन्हें अवगत करायें।
जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर श्री गिरि ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के समस्त प्रत्याशीगण से अपेक्षा की है कि स्वयं अथवा निर्वाचन अभिकर्ता अपरान्ह 03 बजे से जिला निर्वाचन कार्यालय सुलतानपुर में डाक विभाग द्वारा प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर एवं ETPBS के प्राप्ति के दौरान उपस्थित रह सकते हैं। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी/नोडल अधिकारी, पोस्टल बैलेट को निर्देशित किया है कि डाक द्वारा प्राप्त पोस्टल बैलेट पेपर एवं ETPBS प्राप्त करने, उनका अभिलेख बनाये जाने एवं सील्ड बाक्सों को कोषागार डबल लाक में रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
Leave a Reply