कुशीनगर में छितौनी कस्बा में नाबालिक लड़की से स्वर्ण दुकानदार द्वारा चोरी की लाकेट खरीदने को लेकर माहौल गर्म

पडरौना,कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के छितौनी कस्बा में एक नाबालिक लड़की से एक स्वर्ण दुकानदार द्वारा चोरी की लाकेट खरीदने को लेकर कस्बा का माहौल गर्म है। मामला को फसता देख स्वर्ण दुकानदार द्वारा लडकी के पिता से ही थाना-पुलिस की हवाला देते हुये दुसरी लाकेट खरीदवा कर मामला को शान्त कराने का प्रयास किया। जिसकी भनक कस्बा में लगते ही अन्य व्यवसाईयों द्वारा उक्त स्वर्ण दुकानदार की निन्दा की जा रही है कि नाबालिक लडकी से लाकेट खरीदा ही क्यो? अगर खरीदा तो उसके अभिवावक को सुचना क्यो नही दी ?

 

 

बताते चले कि 10 सितम्बर को छितौनी कस्बे में एक वर्ष की बच्चे को खेलाने के बहाने बच्ची गले से किम्मत1800 रुपये कि लाकेट काट लिया गया था। जब बच्चे के घरवालों पता लगाना शुरु किया तो पता लगा कि बगल ही एक नाबालिक करीब 8 वर्षीय लडकी द्वारा एक स्वर्ण दुकानदार के हाथों बेची है। जिस पर बच्चे के दादा उक्त दुकानदार के दुकान पर पुलिस की हवाला देते हुये कडाई से पुछे तो उसने उक्त लाकेट को गला देने की बात स्वीकार किये।

 

 

मामला को बढते देख दुकानदार ने चोरी कर लायी लडकी के पिता को पुलिस की धमकी देकर दुसरी लाकेट खरीदवा कर मामला को शान्त कराने का प्रयास किया। नाबालिक लडकी के पिता का कहना था कि हमारी लडकी सोने की लाकेट लायी तो आप खरीदे क्यो ? हमें सुचना क्यों नही किये ? तुरन्त गला क्यों दिये? जिससे उक्त प्रकरण पर लोगों द्वारा दुकानदार के प्रति निन्दा की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *