लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

[object Promise]
लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित किंगजार्ज विश्वविद्यालय में जहां छात्राओं से रैगिंग की घटना प्रकाश में आयी वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कंप मचा। आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से वहीं के दो छात्रों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से छात्रा खौफ में है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विवि प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साधे है। बता दें कि इससे पहले भी यहां छेड़खानी की घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी विवि प्रशासन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहा है।
इस मामले में हसनगंज इंस्पेक्टर अंबर सिंह के ने बताया कि दोनों आरोपित छात्र लविवि परिसर में छात्र से छेड़छाड़ कर रहे थे। दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया है और लविवि प्रशासन को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। वहीं प्रवक्ता लविवि प्रो. एनके पांडेय का कहना है कि मुझे घटना के बारे में प्रॉक्टर कार्यालय से अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ हूं।
जानकारी के मुताबिक, घटना हसनगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ने वाली एक बीए की छात्रा का आरोप है कि छात्र नेता अर्णव उसका कई दिनों से पीछा कर रहा था। उसके खौफ से पीड़ित छात्रा विवि जाने से भी बचती थी। अक्सर कोई न कोई बहाना बताकर घर में ही रुक जाती थी। बुधवार को छात्रा क्लास करके जैसे ही घर जाने के लिए निकली अर्णव ने साथी छात्रों के साथ उसका पीछा किया और छेड़खानी की। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी भाग अपने साथी के साथ भाग गया।
पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पीछा कर रहे छात्रों का जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। इसी बीच पीड़िता के परिवारिक सदस्य अचानक मौके पर आ गए और आरोपित छात्रों से उनकी भिड़ंत हो गई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके से दोनों आरोपित छात्रों को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी सीतापुर निवासी अर्णव सिंह व वीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अर्णव छात्र नेता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *