कन्नौज : एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर की टक्कर से रोडवेज बस चालक की मौत और 10 घायल

[object Promise]

कन्नौज, हादसों के लिए विख्यात हो चुके आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में कुछ सवारियों को मामूली चोटें आई। जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर अन्य बस से भेज दिया गया। चालक बस खड़ी कर टायरों में हवा चेक कर रहा था।

[object Promise]
टायरों में हवा चेक करने के दौरान हुआ हादसा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के 203 किलोमीटर प्वाइंट पर रात 2 बजे हुआ हादसा। थानाध्यक्ष ने बताया कि कंटेनर व बस को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। बताया कि कंटेनर लखनऊ से गुड़गांव जा रहा था।

टायरों में हवा चेक करने के दौरान मारी टक्कर 

आजमगढ़ के तकोरा लालघाट के गांव चोको बुजुर्ग निवासी आनंद राय रोडवेज बस चालक थे। मंगलवार रात को रोडवेज बस लेकर आजमगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। बस में करीब 30 सवारियां थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र के 203 किलोमीटर प्वाइंट पर रात 2 बजे बस खड़ी कर टायरों में हवा चेक करने लगे। उसी समय पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस चालक की मौत हो गई। बस में भी टक्कर लगने से 10 सवारियों को मामूली चोटे आई। कंटेनर को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार चला रहे थे। मामले को लेकर यूपीडा कर्मी व ठठिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस कर्मियों ने मामूली चोटें होने पर यात्रियों को वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने निजी बस से यात्रियों को रात में ही दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। शव मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रख दिया गया।

इनका ये है कहना 

थानाध्यक्ष ने बताया कि  कंटेनर व बस को थाने में खड़ा करवा दिया गया है। कंटेनर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि कंटेनर लखनऊ से गुड़गांव जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *