रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत शेरपुरकलां स्थित किश्वर जहां स्कूल के घोटाले में कार्यवाही नही होने पर जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र। जिलाधिकारी महोदय पीलीभीत को आज शेरपुरकलां के निवासी एव समाजसेवी मीनू बरकाती आज एक शिकायती पत्र सौंपा
पूरनपुर तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर कलां के किश्बर जहां स्कूल मे दस लाख के घोटाले का खुलासा हुआ था लेकिन अभी तक आठ महीने हो चुके है आज तक एफआईआर दर्ज नही हुई।
शेरपुर कलां मे चल रहे शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूल मे डीआईओएस की जांच में दस लाख का घोटाला उजागर हुआ है।
डीएम अखिलेश मिश्रा को भेजी अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होने स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य पर एफआईआर की संस्तुति की थी।शेरपुर कलां प्रार्थी मीनू बरकाती ने डीएम कंट्रोल जन सम्पर्क ग्रुप एंव मुख्यमंञी पोर्टल पर व जनसुनबाई और उपजिलाधिकारी को लिखित शिकायत की थी जिसमें प्रार्थी ने स्कूल के पूर्व रिटायर प्रधानाचार्य राजेंन्द प्रसाद सक्सेना पर मिड डे मील और ड्रेस वितरण मे गंभीर आरोप लगाए थे पूर्व डीएम अखिलेश मिश्रा ने प्राप्त शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच जिला विधालय निरीक्षक सन्त प्रकाश को सौपी दी सन्त प्रकाश ने कई बार जांच कराई थी।शिकायत कर्ता और बच्चों के ब्यान दर्ज किए।बच्चों ने बताया कि यहां पिछले चार साल से मिड डे मील भोजन और ड्रेस वितरण किया ही नही गया जबकि इसके नाम पर 10 लाख रूपये निकाला गया है।
उन्होने प्रधानाचार्य राजेद्र प्रसाद सक्सेना से भी पुछताछ की लेकिन वे कोई संतोषजनक जबाब नही दे सके थे। सेवानिव्रत के बाद चार्ज किसी और को नही सौपा गया था।अभिलेखो और बैंक स्टेटमेंट के आधार पर उन्होने अपनी रिपोर्ट पूर्व डीएम को सौंप दी थी।जिसमें एफआईआर की सिफारिश की गई थी।
आज लगभग 8 माह गुजर गए परंतु आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नही की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत ने प्रबंधक तंत्र को चारो नोटिस भी भेज दिये इसके बाद भी कोई कार्यवाही नही हो सकी ।
प्रबन्धक एंव रिटायर प्रधानाचार्य अपने बचाव के लिये फर्जी दस्तावेज बनाकर कार्यवाही से बचने की कोशिश कर रहे है।आठ महीने से कार्यवाही न होना भी बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ शक की सुई घुमा रही है।अत: श्रीमान जी से निवेदन यह है कि किश्बर जहां स्कूल शेरपुर कलां के रिटायर प्रधानाचार्य राजेन्द प्रसाद सक्सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश करें ।
Leave a Reply