नई दिल्ली. भारत में नियुक्त अंतरिम ग्रीवांस ऑफिसर के पद छोड़ने के बाद ट्विटर ने कैलिफोर्निया के जेरेमी केसल को नया ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्त किया है. नए आईटी नियम, 2021 के मुताबिक भारत में आईटी कंपनियों को ग्रीवांस ऑफिसर की नियुक्ति करना अनिवार्य है. केसेल ट्विटर के ग्लोबर लीगल पॉलिसी डायरेक्टर हैं.
ट्विटर के अंतरिम रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर ने रविवार को अपना पद छोड़ दिया था, जिसके बाद से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के पास भारत में कोई अधिकारी नहीं था. ग्रीवांस ऑफिसर भारतीय यूजर्स की शिकायतों को देखता है.दरअसल सोशल मीडिया कंपनी पिछले काफी समय से धर्मेंद्र चतुर का नाम अपनी वेबसाइट पर नहीं दर्शा रही है, नए आईटी नियम (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) 2021 के मुताबिक ऐसा करना अनिवार्य है.
Leave a Reply