UPPSC Staff Nurse Exam हुआ स्थगित जानिए अब कब होगी परीक्षा

 

UPPSC Staff Nurse Exam 2022 ।  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स पद के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख को घोषित कर दिया है। जो छात्र प्रिलिमनरी परीक्षा में सफल हुए है, वह‌ अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर मुख्य परीक्षा का नोटिस देख कर आगे की तैयारी में जुट सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती (UPPSC Staff Nurse Exam 2022) के लिए मुख्य परीक्षा 4 अगस्त 2022 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिविर कार्यालय, सेक्टर डी अलीगंज, लखनऊ स्थित परीक्षा भवन में आयोजित करवाई जाएगी।

बता दें यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। इससे पहले यह परीक्षा 24 जुलाई को होनी वाली थी जिसको अब कुछ कारण के चलते स्थगित कर दिया गया है। 

मुख्य परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में 5 अंक के 5 सवाल होंगे और सभी प्रश्नों को करना अनिवार्य होगा।‌ वहीं दूसरे भाग में 6 सवाल दिए जाएंगे जिसका हर सवाल 15 अंकों का होगा। इसमें से अभ्यर्थी को 4 सवालों का उत्तर देना अनिवार्य होगा। 

मुख्य परीक्षा कुल 85 अंको की होगी और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय छात्रों को दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *