हाईवे पर हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत

हाईवे पार कर गांव में दूध लेने जा रही एक बुजुर्ग महिला रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।हाईवे पर हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत

कानपुर प्रयागराज हाईवे में स्थित कल्यानपुर गांव निवासी गंगादेई पत्नी स्व. होरीलाल रविवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने बताया कि गंगादेई की उम्र करीब 70 वर्ष थी। वह रोजाना सुबह गांव में ही दूध लेने जाया करती थी। रविवार सुबह रोज की तरह वह दूध लेने जाने के लिए निकली थी। तभी वह गांव में ही दूसरी ओर जाने के लिए हाईवे पार कर रही थी तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसा देख लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *