राहुल के इस बयान से साफ हुआ वरुण का कांग्रेस में शामिल होने का रास्ता

देश– पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी बीते कई दिनों से सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। वरुण गांधी उन आलोचकों में से है जिन्हें अपनी सत्ताधारी पार्टी से सवाल पूंछने में कोई डर नहीं लगता। वह साफ छवि के साथ जमीनी राजनीति करने में दिलचस्पी रखते हैं। आय दिन वह बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को उठाते रहते हैं।
वहीं अब राहुल गांधी ने कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि जल्द ही वरुण गांधी की घर वापसी हो सकती है। राहुल गांधी से जब पूंछा गया कि क्या वरुण गांधी भारत जोड़ो यात्रा में पीलीभीत से शामिल होंगे। राहुल ने जवाब दिया कि भारत जोड़ो यात्रा भारत को जोड़ने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसमें हर किसी का स्वागत है। वरुण गांधी बीजेपी से हैं यदि वह इस यात्रा में शामिल होते हैं तो उन्हें समस्या हो सकती है।
वहीं जब राहुल गांधी से पूंछा गया क्या वरुण गांधी कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनेंगे। तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, आपको यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूंछना चाहिए। बता दें वरुण गांधी के कांग्रेस से जुड़ने की अटकलें तब तेज हो गईं जब उन्होंने यह कहा कि वह न तो कांग्रेस विरोधी हैं और न ही पंडित नेहरू के आलोचक।
जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तरप्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी को यूपी में खूब समर्थन मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़कर इसे सफल बनाने का प्रयास करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *