पहले हार फिर 12 लाख का जुर्माना ऋषभ पंत को महंगा पड़ा कल का मैच

IPL| कल Lucknow super Gaints और Delhi capital’s के बीच हुए घमासान में Lucknow super Gaints ने Delhi capital’s को धूल चटाते हुए आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज की है। वही हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना लगा है। 

आईपीएल का कहना है कि कल हुए मैच में दिल्ली की टीम ने अचार सहिंता के नियमों का उल्लंघन किया है। यह इस आईपीएल का पहला धीमी ओवर गति का उल्लंघन था जिसके चलते दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर 12 लाख का जुर्माना लगा है।
बताते चले कल के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 19.4 ओवर के साथ 6 विकेट पर हासिल कर लिया और कल के मैच में जीत का ताज अपने सर सजाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *