[object Promise]
ग्राम पंचायत शेरपुर कला गांव के बीच स्थित तालाब गंदगी से पूरी तरह से पट चुका है जिससे संक्रामक रोग फैल रहा है। तालाब के पास मे ही प्राइमरी स्कूल,हैम्योपैथिक अस्पताल,मस्जिद भी है। जिसकी गंन्दगी से उठने बाली बदबू से आस पास आदि रहने बाले एंव राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,तमाम बीमारियां फैल रही है। ग्राम पंचायत शेरपुर कला किश्वर जहां स्कूल के समीप जो एक बड़ा तालाब स्थित है उसकी पैमाइश कराकर तालाब की सफाई कराने का आदेश कानूनगो ने शेरपुर कलां के लेखपाल कपिल की दिया।
पूरनपुर:शेरपुर कलां जामा मस्जिद के पास स्थित तालाब की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। तालाब में पूरी तरह से गंदगी भर चुकी है। वहीं गंदगी होने के कारण तालाब से बदबू आस पास के घरों तक पहुंच रही है। बदबू इस कदर है कि तालाब के समीप बना हैम्योपैथिक,अस्पताल.स्कूल.
मदरसा.मस्जिद एंव पंचायत भवन आस पास रह रहे लोगों का रहना बहुत मुश्किल हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नदी-तालाब की साफ सफाई के साथ तालाब के गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। आसपास पेड़ लगाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तहसील पूरनपुर से महज कुछ तीन किलों मीटर पर स्थित शेरपुर कलां इस तालाब के चारो ओर गंदगी फैली हुई है l
इसके कारण स्थानीय लोग आए दिन बीमार हो रहे हैं। इतना ही नहीं, गंदे पानी के कारण आसपास में जमीन से निकलने वाला पानी भी दूषित हो रहा है। तालाब के गंदे पानी में मच्छर और जहरीले कीट पैदा हो गए हैं, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। पंचायत के द्वारा तालाब की आज तक सफाई नहीं कराई गई है और न ही आसपास के तालाब में गंदगी फैलाने से रोकने की दिशा में कोई कदम उठाए गए हैं। तालाब के चारों ओर गंदगी और पानी दूषित होने से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। खासकर शेरपुर कलां मे पंचायत के अधिकारी व प्रधानपति एंव रोजगार सेवक के इस रवैये से लोग दुखी हैं। सरकार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जल संचय के लिए तालाब खुदवाने, वाटर हार्वेस्टिग सहित कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। पर इस तालाब की दुर्दशा की तरफ समय रहते इस तालाब की साफ सफाई या देखभाल नहीं किया गया तो तालाब का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
किसी समय में गांव की शान समझे जाने वाले तालाब आज बीमारी फैलाने का कारण बन रहे हैं और इनका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है।
तालाब से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।समस्या को लेकर तहसील पूरनपुर के आला अधिकारियों को पञ देकर पैमाइश करके तालाब की सफाई के लिये समाजसेवी मीनू बरकाती ने कानूनगो को पञ देकर पैमाइश कराने की मांग की। कानूनगो ने शेरपुर लेखपाल कपिल को पैमाइश करने का आदेश दिया।
Leave a Reply