कर्नाटक: देश मे जहाँ आय दिन हिन्दू मुस्लिम विवाद की खबरे सामने आती रहती है। वही अब केरल के मलप्पुरम से एक खबर ऐसी सामने आई है जो मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों से मुताबिक केरल के मलप्पुरम में दो मुस्लिम छात्रों ने रामायण क्विज में भाग लिया और उसे जीतकर सभी को हैरान कर दिया है।
मुस्लिम छात्रों के क्विज़ जीतने से सभी हैरान हैं। क्योंकि यह उनके हिन्दू धर्म के प्रति जानकारी का प्रदर्शन कर रहा है। दोनो मुस्लिम छात्रों ने 1 हजार प्रतिभागियों वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और अपनी जीत से सभी को दंग कर दिया है।
जानकारी के लिये बता दें दोनो मुस्लिम छात्रों ने केरल प्रकाशक डीसी बुक्स द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जीती है। हर कोई इन दोनों मुस्लिम छात्रों की तारीफ हो रही है। वही रामायण के प्रति उनकी जानकारी को देखकर हर कोई दंग है। दोनो ही मुस्लिम छात्र वालेंचेरी के केकेएचएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में वेफी कोर्स (इस्लामिक स्टडीज) के छात्र हैं।
Leave a Reply