[object Promise]
रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
बल्दीराय/सुल्तानपुर
हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला, फत्तेपुर सहित कई गांवों में चौपाल लगा कर सदर तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव व यूपीडा के तहसीलदार संजय यादव,व हल्का लेखपाल ने समस्या सुनी।
जरई कला के पूर्व प्रधान राज प्रताप सिंह ने गाँव के बग़ल से बन रही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में कही पर अंडर पास न देने की वजह से गांव वालों को तकरीबन दस किलोमीटर घूमकर अपने खेत खलिहान में जाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
पूर्व प्रधान राजप्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस बनने की वजह से हमारे गाँव जरई कला के लोगो को गोमती नदी में समय समय पर धार्मिक आयोजन के उपरांत गोमती मैय्या में स्नान करने एवं बाबा माधव दास कुटी,बाबा बत्तीस शाह की दरगाह,दिवहारिन माता के मंदिर के लिए बहुत दूर से घूम कर जाना पड़ेगा।इस लिए अंडरपास होना बहुत जरूरी है।गांव वालों की तरफ से पूर्व प्रधान ने आवेदन तहसीलदार को दिया। चौपाल में सूर्य नारायण सिंह,विनोद कुमार,वृजेश सिंह,हरिकेश पाठक,कृपा शंकर पाठक,दुबरी,सन्तु, रविन्द्र प्रताप सिंह,बैजनाथ सिंह, इंसान अली,समर बहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply