BJP ने कांग्रेस और आप को जिम्मेदार ठहराया दिल्ली हिंसा के लिए, कांग्रेस ने किया ये पलटवार

[object Promise]

नई दिल्ली। भाजपा ने सीएए काे लेकर दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि दिल्ली जैसे शांतिपूर्ण शहर में जो हिंसा हुई उसके लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ज़िम्मेदार है, क्योंकि इन पार्टियों के लोग झूठी जानकारी देेकर लोगों को भड़का दिया। दिल्ली हिंसा पर अब ये चुप है। जावडेकर ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के लोग हिंसा के लिए उकसाने का काम करते हैं।

भाजपा नेता ने बताया कि दिल्ली के जामिया में कांग्रेस के आसिफ खान और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने जनता को उकसाया है। दिल्ली के सीलमपुर में कांग्रेस के मतीन अहमद और आम आदमी पार्टी के इशराक खान मौजूद थे। जामा मस्जिद में कांग्रेस के महमूद पारचा मौजूद थे। इस हिंसा के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता जे. पी. अग्रवाल ने भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं पर आगजनी का आरोप लगाने वाले पहले ये बताएं कि भाजपा के कितने नेताओं के खिलाफ रेप के मुकदमें दर्ज हैं।

दिल्ली हिंसा मामले में भाजपा के पास जांच का अधिकार है। भाजपा को जांच कराने से मना कौन कर रहा है। अब भाजपा को लोगों को गुमराह करना बंद कर देना चाहिए। दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों को लेकर केजरीवाल सरकार और भाजपा राजनीति कर रहे हैं, जबकि इंदिरा गांधी के समय से ही कांग्रेस इस मुद्दे पर काम कर रही है। आपको बताते जाए कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का यह बयान उस समय आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है।

[object Promise]

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *