जयपुर। प्रत्याशी चुनाव जीतने के किसी हद जाने को तैयार रहते हैं। यह तो बिलकुल ही नहीं सोचते है कि हम क्या बोल रहे हैं। यूपी के सीएम योगी जी भगवान हनुमान को दलित बता दिया। जिसको लेकर दलित समाज हनुमान मंदिरों पर अपना दावा करने लगे हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती राजस्थान में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रत्याशी बौखलाहट में अजीबो-गरीब वादों पर उतर आए हैं। राजस्थान में समाज के लिए संताप बन चुकी परम्परा बाल विवाह को लेकर एक प्रत्याशी ने कहा ‘हमें जिताओ बाल विवाह कराओ’ । ताजा मामला पाली जिले के एक भाजपा प्रत्याशी का जिन्होंने जोश-जोश में न केवल पार्टी के मुसीबत खड़ी कर दी है वहीं उनके खिलाफ पुलिस ने जांच भी बैठा दी है।
पाली जिले की सोजत (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी शोभा चैहान ने मतदाताओं को लुभाने के लिए अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह इस चुनाव में जीतती हैं तो पुलिस बाल विवाह के किसी भी मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकेगी। उनका विवादित बयान सामने आने के बाद जहां उनकी आलोचना शुरू हो गई है वहीं भाजपा ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शोभा आईएएस अधिकारी राजेश चैहान की पत्नी हैं और पाली की सोजत सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही हैं।
शोभा ने चुनाव के लिए आयोजित सभा में कहा है कि अगर वह सत्ता में आएंगी तो उनके क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह के मामले में पुलिस परेशान नहीं करेगी। इस भाषण का विडियो सामने आने के बाद पाली जिले के कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम सुधीर कुमार शर्मा ने बयान के आने के बाद तत्काल जांच के आदेश दे दिए हैं। यही नहीं पुलिस इस मामले में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है इसलिए वायरल हो रहे वीडियो की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। और अगर यह वीडियो सही साबित होता है तो भाषण देने वाली महिला प्रत्याशी पर कानून के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान होना है और 11 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। राजस्थान में बाल विवाह बहुत बड़ी समस्या है और इससे जुड़े मामले पहले भी कई बार सामने आते रहे हैं।
Leave a Reply