प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अरविंद केजरीवाल ने दिया शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने शपथग्रहण में बुलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। आपको बताते जाए कि केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली एतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी थी। प्रधानमंत्रीमोदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली चुनावों में जीत के लिए बधाई, मैं आशा करता हूं कि दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं को वे पूरी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट के बाद अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को शुक्रिया में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपका शुक्रिया सर, मैं केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए इच्छुक हूं, हम दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा पर काम करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *