SP को गुंडों की पार्टी कहे जाने से सपाइयों में आक्रोश, CM YOGI के खिलाफ सपा नेता ने दी तहरीर

[object Promise]

कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 21 अप्रैल को कानपुर में जनसभाओं में सपा को गुंडों की पार्टी कहे जाने से सपाइयों में भयंकर आक्रोश है।कानपुर में सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कानपुर पुलिस को तहरीर लिखकर तत्काल मुकंदमा दर्ज करने की मांग की है।तहरीर की प्रमाणित प्राप्ति जनसुनवाई पोर्टल से भी मिल चुकी है।

साथ ही निर्वाचन आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त को भी ईमेल व ट्विटर पर लिख कर मुख्यमंत्री की जनसभाओं पे रोक की मांग अभिमन्यु गुप्ता ने की है।घटना 21 अप्रैल की है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर लोकसभा चुनाव के सम्बंध में भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनसभाओं को सम्बोधित करने आए थे।

प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से सपा नेता व व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता को जानकारी मिली की मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा की सपा गुंडों की पार्टी है।साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने कहा की अगर किसी गाड़ी में सपा का झण्डा लगा हो तो निश्चित ही उसमें कोई गुंडा होगा।पुलिस व चुनाव आयोग को दिए गए प्रार्थना पत्र में अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की वे समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और केवल इसलिए वे गुंडा कहे जाएं,वो भी एक मुख्यमंत्री द्वारा,तो यह उनके सम्मान व मौलिक अधिकार का हनन है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *