साक्षात धन्वंतरि देव हैं डॉ ज्ञान प्रकाश: गौरव जायसवाल

साक्षात धन्वंतरि देव हैं डॉ ज्ञान प्रकाश: गौरव जायसवाल
लखनऊ । मिशन ह्यूमन राइट्स एवम् एंटी करप्शन ट्रस्ट द्वारा रविवार को लखनऊ में दो प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ ज्ञान प्रकाश “डॉ ज्ञानू” एवम् होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हरिराम धवन को “धनवंतरी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का स्वागत करते हुए बताया कि हमारे समाज के अच्छे स्वास्थ्य हेतु डॉ ज्ञानू गरीब जनता के लिये  भगवान बन चुके हैं।
91 साल के हो चुके डॉ ज्ञानू आज भी एक घंटा सुबह और एक घण्टा शाम को ओपीडी में बैठ कर मरीजों को देखते हैं, और मात्र 10 रुपये में एक दिन की दवा देते हैं और ये 1998 से इनका यही शुल्क है। इसके पहले पाँच रुपये शुल्क थी। डॉ ज्ञानू के कंपाउंडर अनन्त कुमार दीक्षित को भी शाल पहनाकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव जायसवाल ने सम्मानित किया। अनन्त कुमार भी लगभग 35 साल से डॉ साहब के सहयोगी बने हुए हैं।
वही डॉ धवन जो कि वर्तमान में अपनी उम्र के पच्चासी साल गुजार चुके हैं, लेकिन आज भी रोगियों के प्रति इनके समर्पण की भावना अतुलनीय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव आहूजा  ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि आज मुझे इन दोनों धन्वंतरि देवता का पूजन करने का अवसर मिला, जो सबको स्वास्थ्य देता हो, उन्हें अगर हम सम्मान दे रहे हैं, तो यह हमारी संस्था का एक स्वर्णिम पल है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के साथ संस्था के संरक्षक विजय जायसवाल के साथ देवाशीष, संदीप तिवारी,पंडित आशीष त्रिवेदी, जयंत,  मोहित गुप्ता, सर्वेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *