[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के युवा कांग्रेस के ओर से सोमवार को पडरौना की विद्युत समस्या को लेकरअर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के अधिशसी अभियंता को अपनी मांग पत्र सौंपा । इस दौरान उक्त प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता मनीष जायसवाल ने कहा यहां तमाम दावे फेल है.बिजली व्यवस्था पूरी तरीके से चरमराई हुई है । अगर इसी तरह चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पार्टी उग्र होकर आंदोलन करेगी । इस जनहित की लड़ाई के लिए जरूरत पड़ा तो जेल भी जाएगी।
इसी क्रम यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जहरुद्दीन ने कहा कि आज जनता अपने जनप्रतिनिधियों को तलाश रही है। परंतु बिजली के मुद्दे पर न विधायक ही गंभीर हैं । ना सांसद ही गंभीर हैं। तमाम तरह के झूठे दावे सब खेल नजर आ रहे हैं। जनता को बेवकूफ बनाने के लिए उद्घाटन तक करा दिए जाते हैं। लेकिन कहीं भी बिजली की व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आता है अगर इस व्यवस्था में जल्दी सुधार नहीं लाया गया तो यूथ कांग्रेस विधायक और सांसद के घर का भी घेराव करेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में पडरौना विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, साबिर अली,राजकुमार गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता शिबू,छात्र नेता मोहम्मद सैफ,अल्ता कुरैशी फैजुल हक,आदी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे ।
इन मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
पडरौना में प्रस्तावित 132 केवी बिजली घर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने जबकि पडरौना तहसील क्षेत्र के कठकुईयाँ व सरपतही में अतिरिक्त 33-11 केवी विद्युत उपकेन्द्रों का निर्माण कराने समेत विद्युत वितरण खण्ड पडरौना के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्त फीडर लाइनों की मरम्मत करवाने के आलावा विद्युत ट्रांसफार्मरों की भार क्षमता में वृद्धि की बढ़ोतरी किए जाने व समस्त विद्युत उपकेन्द्रों पर अनुभवी व कार्यकुशल लाइनमैनों की नियुक्ति को लेकर अपनी मांग की।
Leave a Reply