विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की बैठक सम्पन्न,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले जायेंगे जेल-जिलाधिकारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें जनपद के नोडल अधिकारियों को ईमानदारी के साथ दायित्व निर्वहन के निर्देश दिये गये।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए नोडल अधिकारियों से कहा कि उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाये उसका वह ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। इसमंे किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में पूर्ण तैयारी के साथ स्वयं भाग लेने एवं किसी कारणवश यदि नोडल अधिकारियों को विभागीय बैठकों में अथवा अन्य आवश्यक कार्य हेतु जनपद से बाहर जाना हो, तो उसकी पूर्व सूचना देकर ही मुख्यालय छोड़े जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *