पुलिस ने 24 घंटों में ऐसे पकडा PM मोदी की भतीजी से झपटमारी करने वालों को

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लूट और झपटमारी की वारदातों का बढ़ता आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इस साल 30 सितंबर तक झपटमारी की 4762 वारदातें दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज हैं लेकिन हाल ही में झपटमारी की एक ऐसी वारदात सामने आई जिसको सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस की नींद उड़ गई।

स्नैचिंग की ये वारदात किसी और के साथ नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ हुई। इस केस को दिल्ली पुलिस को फौरन सुलझाना जरूरी था। आखिरकार 700 पुलिसकर्मी और 200 सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही महज 24 घंटे में दिल्ली पुलिस ने झपटमारी की वारदात को सुलझाने में सफलता हासिल की और 2 स्नैचरों को गिरफ्तार किया।

कब दिया था वारदात को अंजाम…
दरअसल, घटना शनिवार की सुबह राजधानी के पॉश इलाके सिविल लाइंस के गुजरात भवन के सामने हुई थी। बताया जाता है कि घटना के समय दमयंती दिल्ली पहुंची ही थीं और ऑटो से उतरकर गुजरात भवन जा रही थीं। ऑटो से उतरते ही स्कूटी सवार बदमाश दमयंती का बैग झपटकर फरार हो गए। दमयंती ने पुलिस से शिकायत करने के साथ ही स्वयं को पीएम मोदी की भतीजी बताया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज खंगाले और घटना के 48 घंटे के अंदर ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही सारा सामान भी बरामद कर लिया।

पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन का पर्स बदमाशों ने छीना था। उस पर्स में करीब 56 हजार रुपए और अहम कागज़ात थे। महज 24 घंटे के अंदर 700 पुलिसवालों ने 200 सीसीटीवी चेक करने के बाद दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। तफ्तीश में जुटी पुलिस सोनीपत पहुंची और वारदात का खुलासा किया। साथ ही बदमाशों के पास से लूटा गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया।

वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार…
गिरफ्तार आरोपियों में एक 21 साल का रोहित है, जो सदर बाजार का रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वो सोनीपत जाकर अपने रिश्तेदार के यहां छुप गया था। उसने स्नैचिंग में इस्तेमाल स्कूटी सुल्तानपुरी में अपनी मौसी के यहां छुपा दी थी। दूसरा आरोपी बादल है, जिसको सुल्तानपुरी से पकड़ा गया है।

पीएम मोदी की भतीजी दमयंती बेन के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात तो पुलिस ने सुलझा ली लेकिन जिस तरह से 700 पुलिसकर्मी लगाकर महज 24 घंटे में केस को सुलझाया गया जनता ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस से सवाल करने शुरू कर दिया कि उनके साथ हुआ स्नैचिंग का केस कब सुलझेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *