पीलीभीत । थाना अमरिया कस्वे के मोहल्ला बाजार के भूमिसेन शिव मंदिर बीते दिन अराजक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ किया था जिसको देखकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था जिसको थाना पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा सूझ बूझ के साथ मामले को शांत कराया था ।जिसका अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे ।जिसका आज पुलिस द्वारा पर्दाफाश करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।आरोपी अभियुक्त रमेश गुप्ता पुत्र भवानी शंकर गुप्ता बार्ड नंबर 6 अमरिया निवासी है ।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूंछतांछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि घटना के बाद वह डर के कारण बरेली भाग गया था ।आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मंदिर के पुजारी छेदालाल के पास डेड़ माह पहले सोया करता था एक बार बाबा से झगड़ा होने के कारण बाबा ने मुझे सोने के लिए दरबाजा नही खोला ।इसीलिए उसने गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया।आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करके उसे जेल भेज दिया गया है ।
पीलीभीत : अमरिया में मंदिर की मूर्तीयों से छेड़छाड़ करने बाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
[object Promise]
Leave a Reply