[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : छठ पर्व की रात ट्रेन से कटने जा रही एक महिला को पुलिस ने बचा लिया.घंटों मशक्कत करने के बाद महिला को समझा बुझाकर घर भेज दिया है। पीड़ित का आरोप था कि उसके पति बाहर रहने के बाद भी मोबाइल पर प्रताड़ित करता रहता है.पुलिस ने पीड़ित महिला के पति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब वह घर गयी। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआ स्थान निवासी अर्चना पत्नी सुनील कुशवाहा से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर मोबाइल पर बातचीत होने के दौरान विवाद होता रहता था। अर्चना ने बताया उसके उसके पति विदेश हैं.जबकि वह स्वयं अलग घर में रहती है.फिर भी पति मोबाइल से बातचीत करने के बाद उसे प्रताड़ित करता रहता था.जिससे वह परेशान हो चुकी थी.
महिला अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए छठ पर्व के दिन शुक्रवार की देर रात को सिधुआ मिश्रौली रेलवे ढाले क्रासिंग पर पहुंच गईं थीं। महिला को रोते विलखते देख लोगो ने रोने का कारण पूछा जिस पर उसने बताया वह घर मे आए दिन ग्रह कलह से परेशान है.जबकि उस महिला का आरोप है कि पति उसका बाहर रहने के बावजूद भी मोबाइल से बात करने पर उसकी मांग पर खरा नहीं उतरता है.इस लिए वह ट्रेन से कटने जा रही है.जिस पर आस पास के लोगो ने उसे रोक लिया और सिधुआ बाजार चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार में के साथ कांस्टेबल गिरिजेश गुप्ता,बृजेश गुप्ता दिलीप कुशवाहा,सत्य प्रकाश ने घंटों प्रयास कर करके जैसे तैसे महिला को समझा बुझाकर उसके ससुर हरिहर कुशवाहा के साथ घर भेज पीड़ित अर्चना के पति को दंडित करने का आश्वासन दिया।
Leave a Reply