कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में जमाती को पीटकर मार डाला

[object Promise]

दिल्ली। दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया। उसे आजादपुर सब्जी मंडी से पकड़ा गया था लेकिन चिकित्सीय परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया था। पुलिस ने कहा कि जब वह अपने गांव पहुंचा तो अफवाह फैल गई कि अली की कोरोना वायरस फैलाने की योजना है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को उसे खेतों में ले जा कर पीटा गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *