…जानिए अपने पीनिस के बारे में, स्टडी में हुआ खुलासा…

[object Promise]

जब बात साइज की आती है तो ज्यादातर लोगों के मन में कपड़े या जूते का साइज आता है। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं आपके मैनहुड साइज की। जी हां, अगर आप पुरुष हैं और आपकी सेक्स लाइफ ऐक्टिव है तो आपने अपने आप से कभी-न-कभी ये सवाल जरूर पूछा होगा कि क्या मेरा पीनिस साइज नॉर्मल है? अब एक स्टडी में पुरुषों के पीनिस का औसत साइज क्या होना चाहिए इस बारे में बताया गया है…

​स्टडी के नतीजे कुछ अलग हैं

सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाओं के मन में भी अक्सर यह सवाल आता है कि उनके पार्टनर के प्राइवेट पार्ट का साइज नॉर्मल है या नहीं। तो जवाब ये है कि ज्यादातर लोग जिसे औसत या नॉर्मल साइज मानते हैं, नई स्टडी के नतीजे उससे अलग हैं। पीनिस का साइज उतना बड़ा नहीं होता जितना पुरुषों को लगता है।

​4 से 6 इंच है औसत साइज

साल 2015 में हुई एक स्टडी में 15 हजार 521 पुरुषों पर एक सर्वे किया गया जिसमें पुरुषों के पीनिस का साइज नापा गया, जब वह पूरी तरह से इरेक्ट था उस वक्त और जब वह ढीला और शिथिल था, उस वक्त। स्टडी के नतीजे बताते हैं कि इरेक्ट होने पर पीनित का औसत साइज 4 से 6 इंच के बीच होता है।

अलग-अलग देशों में अलग साइज

इतना ही स्टडी में यह भी पता चला कि पीनिस का साइज अलग-अलग देशों में अलग होता है। पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों में पुरुषों का इरेक्ट पीनिस औसत साइज सबसे ज्यादा 6.14 इंच के आसपास था।

​अवास्तविक उम्मीदें न पालें

पॉर्न फिल्में और विडियोज देखकर ज्यादातर लोगों के मन में पीनिस साइज को लेकर अवास्तविक उम्मीदें बन जाती हैं जिस वजह से पुरुषों के मन में ऐंग्जाइटी भर जाती है कि वह अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाएंगे या नहीं। जबकी हकीकत ये है कि पीनिस साइज से बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। लवमेकिंग स्किल्स बेहतर होने चाहिए बस।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *