नई दिल्ली । कंज्यूमर रिपोर्ट्स की एक स्टडी के अनुसार आप भी अपने बच्चे की सेहत के लिए बाजार में बिकने वाले पैकेज्ड फ्रूट जूस घर ला रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। पैकेज्ड जूस में शुगर की मात्रा तो अधिक होती है, लेकिन पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में बिकने वाले 45 मशहूर ब्रैंड्स के फ्रूट जूस प्रॉडक्ट्स में कैडमियम, इनऑर्गेनिक आर्सेनिक और मरकरी या लेड पाया गया, जो बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक है।
ऑर्गेनिक जूस या मार्केट में खास तौर पर बच्चों के लिए मिलने वाले जूस भी जरूरी नहीं कि बच्चों के लिए सही हों। अंगूर के जूस में औसतन हेवी मेटल का स्तर सबसे ज्यादा पाया गया। कोई भी जूस चाहे वो किसी भी ब्रैंड का क्यों न हों वो एक दूसरे की तुलना में कम खतरनाक नहीं हैं सारे एक जैसे ही नुकसानदेह हैं। इनको पूरे दिन में केवल आधा कप पीना भी बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए आपके लिए अच्छा यही होगा कि पैकेज्ड जूस घर लाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें।
Leave a Reply